$ex से बिगड़ी तबीयत, पत्नी ने की गिरफ्तार करने की मांग - cg

Breaking

$ex से बिगड़ी तबीयत, पत्नी ने की गिरफ्तार करने की मांग


छत्तीसगढ़ : बिलासपुर में नई नवेली दुल्हन से उसका पति अननैचुरल सेक्स  करता रहा, जिससे युवती की तबीयत बिगड़ गई। जब परिजन उसे अस्पताल लेकर गए, तब आरोपी पति की करतूतों का पता चला। इस मामले की शिकायत पुलिस से की गई। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामला चकरभाठा थाना क्षेत्र का है।
 
पुलिस के अनुसार चकरभाठा क्षेत्र में रहने वाली 22 वर्षीय युवती की शादी तीन महीने पहले हुई है। शादी के बाद जब वह ससुराल पहुंची, तब उसका पति उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने के बजाए उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य करने लगा। युवती अपने पति की हरकतों को सहन करती रही।

पति के इस क्रूरता से युवती परेशान हो गई थी। वह बार-बार मना करती रही, लेकिन उसका पति नहीं माना। युवती अपनी बदनामी और लोकलाज के भय से इसकी जानकारी किसी को नहीं दे पा रही थी। लगातार अप्राकृतिक कृत्य करने से युवती की तबीयत बिगड़ने लगी। जब वो अपने मायके गई, तब उसने अपने परिजन को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद परिजन उसे अस्पताल ले गए। साथ ही घटना की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने मामले में आरोपी पति के खिलाफ धारा 377 के तहत केस दर्ज कर लिया है।


Join Now